Breaking
6 Jun 2026, Sat

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025: ढालवाला में स्काउट गाइड्स के साथ मनाया गया योग उत्सव….

देहरादून:(ज़ीशान मलिक)अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में लाल बहादुर शास्त्री जूनियर स्कूल, ढालवाला में भारत स्काउट गाइड और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) व ब्लॉक आयुक्त मनमोहन सिंह रांगड़ ने किया। उन्होंने योग को भारत की प्राचीन विरासत बताते हुए इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

विद्यालय के प्रधानाचार्य धनंजय सिंह रावत ने विद्यार्थियों को योग क्रियाओं का अभ्यास कराया और योग को दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक नहीं, मानसिक और आत्मिक विकास का भी साधन है।

ब्लॉक सचिव भारत स्काउट गाइड जयराम कुशवाहा ने सरल और प्रभावी तरीकों से योग सिखाने के गुर साझा किए, वहीं योगाचार्या समीक्षा ढोंढियाल ने स्काउट गाइड्स के साथ विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराए।

इस आयोजन में विद्यालय के सहायक अध्यापक वीरेंद्र दत्त ढोंढियाल, अनुराखी बौद्ध, भारत स्काउट गाइड उत्तराखंड के मीडिया प्रभारी विश्व प्रकाश मेहरा, लिपिक राजेंद्र लिंगवाल, अभिषेक पोखरियाल, परिचारक रतन बहादुर सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और शिक्षकों को योग के प्रति जागरूक करना और इसे जीवनशैली में शामिल करने के लिए प्रेरित करना रहा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *