Breaking
15 Sep 2026, Tue

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से मिले बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भगवान बदरीविशाल का प्रसाद किया भेंट

 

ऋषिकेश:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने आज कर्णप्रयाग में क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से भेंट की। तथा बदरीनाथ एवं केदारनाथ यात्रा का आमंत्रण दिया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।

(बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ने ज्योर्तिमठ आपदा पुनर्निर्माण कार्यों सहित बदरीनाथ धाम में धार्मिक सांस्कृतिक प्रतीकों के निर्माण हेतु केंद्र सरकार एवं सांसद का आभार जताया उल्लेखनीय है, कि विगत दिनों उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में केंद्र के सहयोग से बदरीनाथ धाम में सुदर्शन चक्र निर्माण तथा लोटसवाल आदि कार्य शुरू होने के निर्णय हुए है।

(बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ने रविग्राम ज्योर्तिमठ में स्टेडियम बनवाने हेतु गढ़वाल सांसद से आग्रह किया।सांसद ने कहा कि वह बीकेटीसी उपाध्यक्ष के अनुरोध पर सकारात्मक कार्यवाही करेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल, दायित्व धारी रामचंद्र गौड़, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण,भाजपा नेता सतीश लखेड़ा, विपिन कैंथोला, विनोद नेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी,नंदी राणा समीर मिश्रा एवं बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी तथा दायित्व धारी भी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *