Breaking
29 Jul 2026, Wed

खुली दवाइयों की बिक्री पर ड्रग इंस्पेक्टर की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर्स पर मचा हड़कंप

खुली दवाइयों की बिक्री पर ड्रग इंस्पेक्टर की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर्स पर मचा हड़कंप

हरिद्वार ,भगवा सनातन टाइम्स

खड़खड़ी क्षेत्र में खुले में दवाइयों की बिक्री और बिना चिकित्सकीय पर्चे के दवाएं देने की शिकायतों पर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती, मेघा, और हरीश सिंह ने संयुक्त रूप से मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोर्स में भारी अनियमितताएं पाई गईं।

 

जांच में सामने आया कि कुछ दुकानदार खुली दवाइयों का विक्रय कर रहे थे, और कई मामलों में बिना डॉक्टर की पर्ची के भी दवाएं दी जा रही थीं, जो ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट का सीधा उल्लंघन है।

ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने मौके पर ही दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी और भविष्य में नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ड्रग इंस्पेक्टर भारती ने साफ कहा कि—

“स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं सहेजी जाएगी। यदि आगे भी इसी तरह की अनियमितताएं पाई गईं, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

ड्रग इंस्पेक्टर मेघा और हरीश सिंह ने भी मेडिकल स्टोर संचालकों को चेताते हुए कहा कि—

“दवाओं की बिक्री से जुड़े सभी नियमों का पालन अनिवार्य है। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।”

उन्होंने जनता से अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना विभाग को तुरंत दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *