Breaking
6 Oct 2026, Tue

कोषागार रुड़की का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

रुड़की:(रागिब नसीम) संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र शेट (IAS) ने बुधवार को कोषागार रुड़की का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोषागार में संचालित व्यवस्थाओं, अभिलेखों, वित्तीय कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और कार्यों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालयीन व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने को कहा।

उन्होंने कोषागार की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए पारदर्शिता और दक्षता के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *