Breaking
6 Oct 2026, Tue

छात्रों ने सुनाया अपना फैसला, मरगूबपुर महाविद्यालय में पांच पदों पर ABVP समर्थित पैनल विजयी”

हरिद्वार:(जीशान मलिक) राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के परिणाम घोषित होते ही चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। छात्र नेता लुकमान एवं महाविद्यालय के प्रथम छात्रसंघ अध्यक्ष अब्दुल्ला के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरे ABVP समर्थित पैनल ने पांच पदों पर विजय हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। परिणाम सामने आते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई और महाविद्यालय परिसर विजय नारों से गूंज उठा।चुनाव परिणाम के अनुसार असरा ने छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि सना परवीन सचिव पद पर निर्वाचित हुईं। रुक्कैया खातून कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुईं और मेहर अफ्शा ने सह सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन हासिल किया। वहीं सादिया खातून ने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर विजय प्राप्त की।

महाविद्यालय में अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पदों के लिए मतदान कराया गया, जबकि कोषाध्यक्ष एवं सह सचिव पद पर प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन के कारण मतदान नहीं हुआ। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और जीत का जश्न मनाया।विजय के बाद छात्र नेता लुकमान के नेतृत्व में समर्थकों ने विजय रैली निकाली। इस दौरान नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। रैली के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

छात्र नेता लुकमान ने चुनाव में विद्यार्थियों द्वारा दिए गए समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता केवल प्रत्याशियों की नहीं, बल्कि उन सभी छात्र-छात्राओं के विश्वास की है, जिन्होंने पैनल के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उनके साथ कुछ युवा साथी ही प्रचार अभियान में सक्रिय रहे और लगातार विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को समझने का प्रयास किया।उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उनके विरोध में कई लोग सक्रिय थे और विपक्षी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया जा रहा था। इसके बावजूद उन्होंने और उनके साथियों ने व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप से दूर रहते हुए छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी। विद्यार्थियों ने उनके प्रयासों पर भरोसा जताया और चुनाव परिणाम के माध्यम से अपना समर्थन व्यक्त किया।

लुकमान ने कहा कि चुनाव के दौरान छात्र-छात्राओं से किए गए वादों को केवल आश्वासन तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें पूरा कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। महाविद्यालय से संबंधित विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा और जिन समस्याओं का समाधान विश्वविद्यालय स्तर पर संभव है, उन्हें संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।उन्होंने कहा कि छात्रसंघ का दायित्व केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विद्यार्थियों की आवाज बनकर कार्य करना होगा। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि की भूमिका भी महत्वपूर्ण है, इसलिए महाविद्यालय के हितों तथा छात्र-छात्राओं से जुड़े विषयों को विश्वविद्यालय स्तर पर मजबूती से उठाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।लुकमान ने सभी छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ के सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान तथा महाविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के लिए प्रयास करेंगे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *