Breaking
5 Oct 2026, Mon

कोतवाली कलियर में धूमधाम से मनी गांधी-शास्त्री जयंती, पुलिसकर्मियों ने ली सत्य-अहिंसा की शपथ

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज कोतवाली कलियर परिसर में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक कलियर के नेतृत्व में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान थाना परिसर में ध्वजारोहण भी किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने कहा कि गांधी जी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी की सादगी, देशभक्ति व कर्तव्यपरायणता से प्रेरणा लेकर पुलिस सेवा में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में कोतवाली के समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *