हरिद्वार:(चीफ एडिटर) कुंभ 2027 को लेकर हरिद्वार नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त ने नॉर्थ ऑफ हर की पैड़ी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान वेंडिंग जोन, पार्किंग, सार्वजनिक शौचालय और क्राउड मैनेजमेंट जैसी आधारभूत सुविधाओं की प्रगति का जायजा लिया गया। नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था UDCC के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि कुंभ 2027 से पहले हर हाल में सभी कार्य पूर्ण होने चाहिए। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु यातायात को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। 
पंतदीप क्षेत्र में विकास कार्यों में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए। नगर निगम की टीम ने तत्काल अभियान चलाकर 40 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटा दिए। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में लाउडस्पीकर से घोषणा कर आमजन से खुद अतिक्रमण हटाने की अपील की गई, ताकि आगे कठोर कार्रवाई से बचा जा सके।नगर आयुक्त ने साफ कहा कि कुंभ की तैयारियों में किसी भी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं होगी। विकास कार्यों में अवरोध पैदा करने वाले अतिक्रमणों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इस निरीक्षण में उप मेलाधिकारी मनजीत कुमार, UDCC के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष भट्ट, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल सहित नगर निगम और कार्यदायी संस्था के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

