Breaking
28 Aug 2026, Fri

काफिले की राह में आई रुकावट, नसीम प्रधान की सक्रियता से दूर हुआ संकट

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) कलियर की ओर जा रहे रहमतपुर के काफिले को रास्ते में रोके जाने के बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर सक्रियता दिखाते हुए नसीम प्रधान मौके पर पहुंचे और प्रशासन से बातचीत कर काफिले में शामिल लोगों की समस्या को सामने रखा।

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि कलियर से पहले काफिले को रोक दिया गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने नसीम प्रधान को फोन कर स्थिति की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर काफिले को आगे बढ़ाने का रास्ता निकाला।

प्रशासन से समन्वय के बाद काफिले को बैरिगेडिंग पार कर आगे रवाना कराया गया। बताया जा रहा है कि नसीम प्रधान की पहल से करीब 1000 से 1200 लोगों को बैरिगेडिंग पार कराने में मदद मिली। इससे काफिले में शामिल लोगों को काफी राहत मिली और उन्हें अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ने का रास्ता मिला।

मौके पर पहुंचकर प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने और बड़ी संख्या में लोगों की परेशानी दूर कराने के प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि समय पर हस्तक्षेप होने से काफिले में शामिल लोगों को काफी राहत मिली।नसीम प्रधान ने कहा कि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्था को सुचारु रखने में सहयोग की बात कही।स्थानीय लोगों ने नसीम प्रधान की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि जरूरत के समय मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास काबिले-तारीफ है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *