Breaking
28 Aug 2026, Fri

रक्षा सूत्र ने जगाया राष्ट्रसेवा का संकल्प, साध्वी प्राची ने एनसीसी शिविर में सैनिकों को बांधी राखी

रुड़की:(जीशान मलिक) फोनिक्स विश्वविद्यालय में 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में चल रहे प्री थल सेना शिविर में वरिष्ठ भाजपा नेत्री साध्वी प्राची ने पहुंचकर सैन्य अधिकारियों, एनसीसी अधिकारियों और सिविल स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण को नमन किया।रक्षा सूत्र कार्यक्रम के दौरान साध्वी प्राची ने कहा कि राखी महज एक धागा नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक है। देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात जवानों के साथ-साथ एनसीसी के अधिकारी और कैडेट भी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, चरित्र निर्माण और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्हें शिविर के दौरान मिलने वाले प्रशिक्षण और अनुशासन को अपने जीवन में उतारना चाहिए। देश को जिम्मेदार, अनुशासित और राष्ट्र के प्रति समर्पित युवाओं की आवश्यकता है। कैडेट्स भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।इस दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह, ऑनरेरी लेफ्टिनेंट अमर सिंह, सूबेदार सुभाष चंद्रा, सूबेदार सुनील सिंह बिष्ट, नायब सूबेदार सुनील सिंह, सूबेदार राम सिंह, बीएचएम केशवानंद, हवलदार पूर्ण सिंह, हवलदार निर्मल सिंह, कैप्टन सुशील कुमार आर्य, कैप्टन आलोक कंडवाल, फर्स्ट ऑफिसर संजीव कुमार, प्रशिक्षण अधीक्षक रवि कपूर, डीईओ संदीप बूडाकोटी, प्रधान सहायक प्रमोद जोशी, वरिष्ठ सहायक सुरेश अवस्थी, केयरटेकर अनुज कुमार सहित अन्य एनसीसी स्टाफ एवं कैडेट्स मौजूद रहे।

कार्यक्रम में साध्वी प्राची द्वारा सैन्य अधिकारियों एवं एनसीसी स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधने का दृश्य भावपूर्ण रहा। उपस्थित अधिकारियों एवं स्टाफ ने भी साध्वी प्राची का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आत्मीय कार्यक्रमों से कैडेट्स में सैनिकों के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना और मजबूत होती है।प्री थल सेना शिविर में चल रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बीच आयोजित रक्षा सूत्र कार्यक्रम ने पूरे शिविर के माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से सैनिकों और राष्ट्रसेवा से जुड़े लोगों के प्रति सम्मान तथा उनके योगदान के लिए कृतज्ञता का संदेश दिया गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *