Breaking
22 Apr 2026, Wed

काठा पीर क़े 856 वे सालाना उर्स का 9 जून से होगा आगाज, 61 लाख 50 हजार का छुटा मेले का ठेका

लक्सर:(ज़ीशान मलिक) लक्सर क़े पथरी जंगल में स्थित बाबा शाह मोहम्मद उर्फ काठा पीर की दरगाह के सालाना उर्स मेले का आगाज 9 जून से होगा 13 जून तक होगा।

मेला ठेकेदार वारिस अहमद ने बताया कि पीर बाबा की दरगाह पर दूर-दराज से अकीदतमंद अपनी मन्नतों के लिए आते हैं और उनकी मन्नतें पूरी होती हैं। उन्होंने बताया कि 856 वर्षों से उर्स का आयोजन लगातार किया जा रहा है।जिसमें लंगर का वितरण भी बड़े एहतराम के साथ किया जाता है।और मेला क्षेत्र मे हर जगह पर लाइट का इंतजाम भी किया जायेगा जिससे ज़ायरीनो को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मेला क्षेत्र में मांस- से संबंधित व्यंजन व होटल पूरी तरह रहेगा प्रतिबंधित-

उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस बार ग्लोबल इंटरप्राइजेज को 61 लाख 50 हज़ार रुपये में ठेका सौंपा गया है।

इस बार मेला क्षेत्र में मांस- मछली से संबंधित व्यंजन व होटल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। पिछले वर्ष कुछ शिकायतें मिली थीं। जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हुई थी।ऐसे में इस बार किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैले, इसके लिए सख्ती बरती जाएगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *