हरिद्वार:(चीफ एडिटर) कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा और स्वागत के लिए एनएचआर भ्रष्टाचार एवं न्याय नियंत्रण संगठन की ओर से हलवा प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया।इस दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। संगठन के सदस्यों ने कहा कि कांवड़ मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। संगठन की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा के दौरान सेवा कार्य किया गया।
प्रसाद वितरण कार्यक्रम में अनिल नेगी, रमेश, दीपक कश्यप, अंकित सैनी, नरेंद्र सिंह सैनी, मुकेश राजपूत, नीलम, संतोष कुमार, लोकेश कुमार, अंजना, सीमा, वरुण सैनी, पंकज कुमार, कुमारी गौरी, रामेश्वर प्रसाद, मंजू बालियां, श्याम, रजत मिश्रा, बृजभूषण, रघुवीर सिंह रावत, अंकित लक्सर सहित संगठन के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने मिलकर शिवभक्तों की सेवा की और प्रसाद वितरण को सफल बनाया। संगठन के एनएचआर सीसीएस हरिद्वार, उत्तराखंड के मुकेश फौजी ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी संगठन की ओर से जनसेवा और शिवभक्तों की सेवा के कार्य जारी रहेंगे।

