Breaking
30 Jul 2026, Thu

कांवड़ मेला 2026: सीसीआर सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक, प्रभारी मंत्री ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश 

हरिद्वार:(जीशान मलिक) आगामी कांवड़ मेले को सकुशल और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सीसीआर सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने की।

बैठक में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं, विद्युत व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर समय से तैयारियां पूरी करें। उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया।

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने मेला क्षेत्र में सुगम यातायात और अतिरिक्त बस सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।प्रशासन ने आश्वस्त किया कि कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *