
पिरान कलियर:(जीशान मलिक) कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद के तहत पिरान कलियर नगर कांग्रेस कमेटी में नई नियुक्ति की गई है। नगर अध्यक्ष परवेज मलिक एवं प्रथम सभासद की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार नौमी मियां पुत्र खालिद मियां को नगर कांग्रेस कमेटी में नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी देते हुए उम्मीद जताई गई है कि वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।नौमी मियां की नियुक्ति को स्थानीय स्तर पर कांग्रेस संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नगर इकाई में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिला। संगठन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि नौमी मियां पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन के हित में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। साथ ही उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की कामना की गई है।


नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद नौमी मियां ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो विश्वास जताकर उन्हें मुझे ये जिम्मेदारी सौंपी है।उन्होंने कहा कि मैं पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करेंगे तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।उन्होंने कहा,पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। मेरा प्रयास रहेगा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ समन्वय बनाकर कांग्रेस को नगर स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाए। आम जनता की समस्याओं को सुनना और उन्हें उचित मंच तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

नौमी मियां ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल पद हासिल करना नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिरान कलियर क्षेत्र में युवाओं, व्यापारियों, गरीबों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता बढ़ाई जाएगी।उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और नगर कांग्रेस कमेटी का आभार जताते हुए कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार अभियान चलाया जाएगा।पिरान कलियर नगर क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की ओर से लगातार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपे जाने से संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। नई नियुक्ति के बाद अब नगर इकाई में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंच बनाने पर जोर दिए जाने की संभावना है।
नगर अध्यक्ष परवेज मलिक एवं प्रथम सभासद की ओर से नौमी मियां को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। संगठन ने विश्वास जताया कि नौमी मियां पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

