Breaking
16 Sep 2026, Wed

ऑपरेशन प्रहार: 24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, बिजनौर का शातिर चोर चढ़ा दून पुलिस के हत्थे

देहरादून:(चीफ एडिटर)SSP देहरादून के नेतृत्व में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर चोरी के 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।19 मई को फारुख खान निवासी नियर गोविंद हॉस्पिटल, जोगीवाला ने थाने में तहरीर दी थी कि अज्ञात चोर ने उनके 2 मोबाइल फोन चोरी कर लिए। थाना नेहरू कॉलोनी में धारा 305(ए) BNS के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।घटना के खुलासे के लिए चौकी प्रभारी जोगीवाला गिरीश चंद्र बडोनी के नेतृत्व में टीम गठित हुई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के CCTV खंगाले। 20 मई की रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर विशाल मेगा मार्ट के पीछे से अभियुक्त अमित कुमार को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार पुत्र कल्याण सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी अब्दुल रहमतपुर जीवन, थाना नगीना, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसके कब्जे से ओप्पो और रियल-मी कंपनी के 2 मोबाइल बरामद हुए।

“पुलिस टीम में शामिल”

उ0नि0 गिरीश चंद्र बडोनी, हे0का0 राजेश वर्मा, का0 नरेंद्र कुमार, का0 विपिन सेमवाल।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *