Breaking
16 Sep 2026, Wed

हरिद्वार जेल में परिजनों के लिए लीगल हेल्प डेस्क शुरू, जिला जज ने किया उद्घाटन

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला कारागार हरिद्वार के मुलाकात परिसर में’लीगल एड हेल्प डेस्क’ का उद्घाटन किया गया। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार नरेन्द्र दत्त ने इसका शुभारंभ किया।जनपद न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त ने कहा कि हेल्प डेस्क का मकसद बंदियों और उनके परिजनों को निःशुल्क कानूनी सहायता देना है। यहां विधिक अधिकारों और मानव अधिकारों से जुड़ी जानकारी एक सुरक्षित और सुलभ स्थान पर मिलेगी।

DLSA सचिव सिमरनजीत कौर ने बताया कि जेल में सर्किल ऑफिस और UT ऑफिस में पहले से ही विधिक सहायता केंद्र चल रहे हैं। नया हेल्प डेस्क खासतौर पर बंदियों के परिवारजनों के लिए बनाया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कानूनी मदद ले सकें।शुभारंभ पर एक निरुद्ध बंदी ने विधिवत पूजा-अर्चना की। मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप कुमार, वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य, डिप्टी जेलर प्रमोद कुमार दानू समेत जेल प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *