Breaking
29 May 2026, Fri

DLSA हरिद्वार की बैठक: सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत में 54 मामलों में समझौते का लक्ष्य 

हरिद्वार:(जीशान मलिक) माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित ‘समाधान समारोह-विशेष लोक अदालत 2026’ की तैयारियों को लेकर गुरुवार शाम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार में बैठक हुई। DLSA सचिव सिमरनजीत कौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के सभी मध्यस्थ अधिवक्ता शामिल हुए।

सचिव सिमरनजीत कौर ने बताया कि हरिद्वार जिले के कुल 54 मामले सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत के लिए चिन्हित किए गए हैं। सभी मध्यस्थ अधिवक्ताओं को निर्देश दिए गए कि इन मामलों को पक्षकारों के बीच आपसी सुलह-समझौते से निस्तारित कराने के प्रभावी प्रयास करें।

सचिव ने कहा कि समाधान समारोह के लिए सभी मध्यस्थ अधिवक्ता विशेष प्री-बैठकें आयोजित करेंगे। इससे पक्षकार मध्यस्थता प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे और उन्हें त्वरित, सस्ता व सुलभ न्याय मिल सकेगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *