Breaking
29 May 2026, Fri

ऑपरेशन प्रहार: मंगलौर पुलिस ने 78 लाख की स्मैक के साथ इनामी तस्कर, गिरफ्तार

रुड़की/मंगलौर:(जीशान मलिक)एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों पर बड़ा वार किया है। कोतवाली मंगलौर और CIU रुड़की की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 260 ग्राम स्मैक के साथ 5000 के इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की बाजार कीमत करीब 78 लाख रुपये आंकी गई है।

13 मई 2026 की शाम मंगलौर क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार एक संदिग्ध को रोका। तलाशी में उसके पास से 260 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान हसीन उर्फ तोता पुत्र सईद, निवासी ग्राम लादपुर कला, थाना लक्सर, हरिद्वार के रूप में हुई। तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त कर ली गई है।

मुख्यालय स्तर से चल रहे ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस का प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है। शहर से लेकर देहात तक पुलिस आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

“बरामदगी”

– 260 ग्राम अवैध स्मैक, कीमत लगभग 78 लाख रुपये

– तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

“पुलिस टीम में शामिल”

प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर, उ0नि0 अशोक सिरस्वाल, अ0उ0नि0 अश्ववनी यादव, हे0का0 शूरबीर सिंह, हे0का0 मनमोहन भण्डारी, का0 राहुल नेगी, का0 रविन्द्र खत्री, का0 मनीष, का0 महिपाल सिंह, का0 अजय काला।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *