Breaking
30 Jul 2026, Thu

ऑपरेशन कालनेमि के तहत बड़ी करवाई, तीन भेषधारी बाबाओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी द्वारा ऑपरेशन कालनेमी” अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार पुलिस की टीमें कार्य कर रही है। ऑपरेशन कालनेमी के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार थानाध्यक्ष श्यामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना श्यामपुर हरिद्वार पुलिस द्वारा आज थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान बहरुपी बाबा जो बाबाओं के भेष मे तन्त्र-मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलाओं को दिखाकर स्थानीय व्यक्ति एवं यात्रियो को अपनी ओर आकर्षित कर कर रहे थे।

जिस कारण उक्त स्थान पर काफी भीड़-भाड़ होने के कारण इन बेहरुपी बाबाओं के उक्त कृत्य से स्थानीय लोगो एवं यात्रियो के भडकने/उग्र होने की होने की सम्भावना के दृष्टिगत थाना श्यामपुर हरिद्वार पुलिस टीम द्वारा चंडीघाट माजरा के पास 03 बेहरुपी बाबाओं को हिरासत में लिया गया।उक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

नाम पता आरोपियों_

1.बापीदास पुत्र दिलिप दास निवासी 127 थाना बारासा जिला नार्थ चौबिस
2.चन्द किरन पुत्र माही दयाल निवासी ग्राम राजीपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र करीब 54 वर्ष
3.राजेंद्र पुत्र फतेह सिंह निवासी गगसिना जिला करनाल हरियाणा उम्र- करीब 56 वर्ष को अन्तर्गत धारा 172(2) बी0एन0एस0एस0

पुलिस टीम में शामिल

थानाध्यक्ष श्यामपुर मनोज शर्मा
म0उ0नि0 अंजना चौहान-चौकी चण्डीघाट
का.अनिल रावत

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *