Breaking
21 Apr 2026, Tue

एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात रात्रि-दिवसीय विशेष शिविर का आज भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि मनोज गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

“मुख्य बिंदु…

मुख्य अतिथि मनोज गर्ग ने सेवा भावना की महत्ता पर जोर दिया और टाटा औद्योगिक संस्थान का उदाहरण प्रस्तुत किया।प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने NSS के मूल मंत्र को स्पष्ट किया: “मैं नहीं, परंतु आप”।विशिष्ट अतिथियों ने छात्राओं को समय प्रबंधन, जागरूकता और स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, पर्यावरण और योग के प्रति सजगता पैदा करना है।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. पुनिता शर्मा द्वारा किया गया।

“शिविर की गतिविधियाँ…

– स्वच्छता अभियान

– स्वास्थ्य और आत्मरक्षा की जानकारी

– पर्यावरण संरक्षण

– योग और मेडिटेशन

– समय प्रबंधन और जागरूकता की जानकारी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *