Breaking
29 May 2026, Fri

एसएमजेएन कॉलेज हरिद्वार में हिंदी उत्सव का भव्य आयोजन

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)एस. एम. जे. एन. (पीजी) कॉलेज, हरिद्वार में हिंदी विभाग एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. लता शर्मा ने हिंदी भाषा के उद्भव और विकास पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न काव्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बनाया। बी.एस.सी. की छात्रा सोनाली ने मां दुर्गा की स्तुति प्रस्तुत की, वहीं दिव्यांशु नेगी ने नशे के दुष्प्रभाव पर कविता सुनाई। ईशा कश्यप और अंश कुमार ने हिंदी के महत्व पर कविता पाठ किया।

इसी क्रम में दीक्षा यादव ने सोहनलाल द्विवेदी की प्रसिद्ध कविता “पर्वत कहता शीश उठाकर” की सुंदर प्रस्तुति दी, जबकि डॉ. रेनू सिंह ने कबीर और रहीम के दोहों की मधुर झंकार से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजनीति विभागाध्यक्ष प्रो. विनय थपलियाल ने संयुक्त राष्ट्र संघ में पहली बार हिंदी में हुए उद्बोधन की ऐतिहासिक जानकारी दी।

बी.ए. के छात्र शांतनु ने तबले की संगत पर सूरदास के पदों का गायन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “हिंदी स्वतंत्रता आंदोलन की भाषा रही है, जिसने देश को एकता के सूत्र में बांधा।” उनका यह वक्तव्य “खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी” जैसे काव्य पाठ के साथ देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया।

छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. संजय माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि दक्षिण भारत में भी हिंदी के प्रति रुचि बढ़ रही है, जिसका उदाहरण फिल्मों में देखने को मिलता है। एम.ए. हिंदी की छात्रा ममता मौर्य ने मीराबाई के पदों की मनमोहक प्रस्तुति दी।

हिंदी उत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने विविधता में एकता का संदेश देने वाली नृत्य-नाटिका भी प्रस्तुत की, जिसमें दिव्यांशु, सोनाली, अमीषा, दीक्षा यादव, टीया, मयूरी, चारु, कामिनी, अनुराधा, वंशिका और संध्या ने भाग लिया।

अंत में हिंदी एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ, जिसमें दीपांशु, राजा जोशी, ईशा कश्यप, कशिश, अमीषा, रिया, कंचन और कनिष्का ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किए।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. आशा शर्मा, डॉ. अनुरीषा और डॉ. मोना शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. शिव कुमार चौहान, डॉ. मनोज कुमार सोही, डॉ. नलिनी जैन, डॉ. सुषमा नयाल, डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. पल्लवी राणा, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. विनीत शर्मा, डॉ. पुनीता शर्मा सहित कई प्राध्यापक उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *