Breaking
10 Aug 2026, Mon

उर्स मेला-2026 को लेकर पुलिस ने की गोष्ठी, सौहार्दपूर्ण आयोजन पर दिया जोर

पिरान कलियर:(जीशान मलिक);आगामी उर्स मेला-2026 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने को लेकर पिरान कलियर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक पिरान कलियर कमल मोहन भंडारी ने कलियर नगर पंचायत क्षेत्र के पार्षदों, संभ्रांत नागरिकों एवं अन्य गणमान्य लोगों के साथ विचार गोष्ठी आयोजित की।

गोष्ठी के दौरान आगामी उर्स मेले को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से मेले के दौरान आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने तथा आयोजन को निर्विवाद रूप से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।इस दौरान पुलिस की ओर से स्थानीय लोगों से मेले की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक सुझाव भी मांगे गए। गोष्ठी में मौजूद पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुलिस-जन सहयोग की भावना के साथ उर्स मेला-2026 को सकुशल संपन्न कराने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

गोष्ठी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट सहित अन्य बीट पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *