Breaking
10 Aug 2026, Mon

ढंडेरा से चोरी बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रूड़की:(जीशान मलिक) ढंडेरा क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में कोतवाली रुड़की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम नगला इमरती निवासी आशीष त्यागी पुत्र ज्ञानेंद्र त्यागी ने कोतवाली रुड़की में तहरीर देकर बताया था कि 3 अगस्त 2026 को अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल संख्या UK 08 AD 4684 को ढंडेरा से चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 338/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक नवीन चौहान को सौंपी गई।

घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की ने उपनिरीक्षक नवीन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही सुरागरसी-पतारसी और मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपी की तलाश शुरू की।जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 9 अगस्त 2026 को आरोपी समीर पुत्र शाहनवाज, निवासी राज विहार कॉलोनी, ढंडेरा, को ढंडेरा स्थित रेलवे कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल संख्या UK 08 AD 4684 बरामद की।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी:समीर पुत्र शाहनवाज, निवासी राज विहार कॉलोनी, ढंडेरा, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार।

बरामदगी: मोटरसाइकिल संख्या UK 08 AD 4684।

पुलिस टीम:उपनिरीक्षक नवीन चौहान, हेड कांस्टेबल संदीप सेमवाल एवं हेड कांस्टेबल प्रदीप भंडारी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *