Breaking
16 Sep 2026, Wed

उर्स में प्यासों को ठंडा शरबत, बीमारों को इलाज

उर्स में प्यासों को ठंडा शरबत, बीमारों को इलाज

मुरादाबाद,आलम अंसारी, भगवा सनातन टाइम्स

मुरादाबाद महानगर के मोहल्ला दीवान के बाज़ार स्थित हज़रत मौलाना सैयद नईमुद्दीन मुरादाबादी के उर्स के अवसर पर दूर-दराज़ से आए जायरीनों को भीषण गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से दावते इस्लामी इंडिया के GNRF (गरीब नवाज़ रिलीफ़ फाउंडेशन) द्वारा इंसानियत की खिदमत के तहत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

फाउंडेशन की जानिब से जायरीनों को ठंडा शरबत पिलाया गया और साथ ही एक नि:शुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

 

फाउंडेशन के महानगर अध्यक्ष एडवोकेट फुरकान ग़ज़ाली ने बताया कि,“गर्मी के इस मौसम में ठंडा पानी और शरबत लोगों के लिए सबसे बड़ी ज़रूरत बन जाता है। हमारा मकसद है कि कोई भी प्यासा न रहे। यह सेवा कार्य हमारे लिए एक सुकून देने वाली कोशिश है और हमें खुशी है कि इसमें हमें सफलता मिल रही है।”

फाउंडेशन के स्वयंसेवक दिनभर और देर रात तक उर्स में जुटे रहे और आने वाले ज़ायरीनों को पानी व शरबत मुहैया कराते रहे।

इस अवसर पर क़ारी अनवर कमाल, अमीर अत्तारी, नौमान अत्तारी, अरकान क़ादरी, मेहरान अत्तारी, सद्दाम अत्तारी, रिहान अत्तारी समेत कई स्वयंसेवक सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

यह पहल सामाजिक सद्भाव और सेवा की मिसाल पेश करती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *