Breaking
29 Jul 2026, Wed

“हरिद्वार में दिल दहला देने वाली वारदात आई सामने: पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, इलाके में फैली सनसनी..

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)हरिद्वार जनपद के कनखल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कनखल क्षेत्र स्थित वसंत कुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी का गला रेतकर  एवं लोहे की रोड से निर्मम हत्या कर दी, और फिर खुद कपडे शुखाने की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी क़े अनुसार सुबह जब घर बंद मिला तो पड़ोसियो ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस छत के रास्ते से घर में दाखिल हुई। वहां ऋषि कुमार का शव फंदे से लटका मिला।नीचे कमरे में पुलिस को वर्षा का खून से लथपथ शव मिला, जिसके सिर पर चोट के गहरे निशान थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पति ऋषि और पत्नी वर्षा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कॉलोनी में घटना को लेकर दहशत का माहौल है पूरे हरिद्वार जनपद मे इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और घटना के पीछे के कारणों की तह तक जाने की कोशिश की कर रही है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पुरे मामले की जाँच कर रही है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *