Breaking
12 Oct 2026, Mon

उर्स की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा: जर्मन हैंगर से गिरकर मजदूर की मौत

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स/मेले की तैयारियों के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब पार्किंग स्थल पर जर्मन हैंगर के गेट पर काम कर रहा एक मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स/मेले को लेकर पार्किंग स्थल समेत विभिन्न स्थानों पर तैयारियों का काम तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में पार्किंग स्थल पर जर्मन हैंगर लगाए जा रहे हैं। सोमवार को जर्मन हैंगर के गेट पर कई मजदूर ऊंचाई पर काम कर रहे थे। इसी दौरान रामचंद्र (38) पुत्र सुखलाल, निवासी रघुनाथ खेड़ा, थाना बछरावां, जिला रायबरेली (उत्तर प्रदेश) का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे जा गिरा।

मजदूर के नीचे गिरते ही मौके पर मौजूद अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन हादसे में उसकी जान चली गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *