उत्तराखंड में 58 थाने बने कोतवाली, अब राज्य में इंस्पेक्टर स्तर के थानों की संख्या हुई 112
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 58 उप निरीक्षक स्तर के थानों को कोतवाली में अपग्रेड कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। इससे पहले कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। अब राज्य में कुल 112 इंस्पेक्टर स्तर के थाने हो जाएंगे, जिससे पुलिस व्यवस्था और अधिक सशक्त एवं प्रभावी हो सकेगी।
इन जिलों में हुए थाने कोतवाली में परिवर्तित:
•देहरादून: नेहरू कॉलोनी, रायपुर, राजपुर, रायवाला, सहसपुर, कालसी, प्रेमनगर, चकराता
•हरिद्वार: श्यामपुर, कनखल, पथरी, बहादराबाद, भगवानपुर, झबरेड़ा, खानपुर, कलियर, सिडकुल
•उत्तरकाशी: उत्तरकाशी कोतवाली, धरासू, बड़कोट, हर्षिल
•टिहरी: चंबा, नरेंद्रनगर, देवप्रयाग, घनसाली, कैंपटी
•चमोली: गोपेश्वर, गोविंदघाट, गैरसैंण
•रुद्रप्रयाग: ऊखीमठ, गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि
•पौड़ी: श्रीनगर, लक्ष्मणझूला
•नैनीताल: काठगोदाम, कालाढूंगी, तल्लीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर, मुखानी, बनभूलपुरा
•ऊधम सिंह नगर: कुंदा, गदरपुर, पंतनगर, नानकमत्ता, ट्रांजिट कैंप, आईटीआई
•अल्मोड़ा: द्वाराहाट, सोमेश्वर, चौखुटिया, महिला थाना
•बागेश्वर: बैजनाथ, कौसानी
•पिथौरागढ़: बेरीनाग, झूलाघाट, मुनस्यारी, गंगोलीहाट
•चंपावत: टनकपुर
इस निर्णय से न केवल पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उच्च स्तर की निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

