Breaking
21 Apr 2026, Tue

“उत्तराखंड में शिवसेना को नई ऊर्जा: सागर रघुवंशी बने युवासेना प्रदेश प्रमुख”

देहरादून(अंशुल बसनेत)वंदनीय हिंदूहृदयसम्राट शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के विचारों और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना (शिंदे गुट) के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में, उत्तराखंड राज्य के लिए सागर रघुवंशी को युवासेना प्रदेश प्रमुख नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए की गई है।

सागर रघुवंशी ने अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए एकनाथ शिंदे, सांसद श्रीकांत शिंदे, राष्ट्रीय सचिव संगठन कैप्टन अभिजीत अंडसुल, राष्ट्रीय सह समन्वयक अशोक कुमार तथा उत्तराखंड राज्य प्रमुख देवेंद्र प्रजापति के प्रति आभार जताया।

शिवसेना से उनका जुड़ाव वर्ष 2010 से है। वे 2015 में महानगर प्रमुख (देहरादून), 2017 में युवासेना प्रदेश उपाध्यक्ष और 2019 में प्रदेश प्रचारक के रूप में संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। संगठन के लिए लंबे समय से कार्य कर रहे सागर रघुवंशी को उनकी निष्ठा और समर्पण के चलते यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने कहा कि वे बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा और धर्मवीर आनंद दीघे साहब की शिक्षाओं को आगे बढ़ाएंगे और उत्तराखंड के सभी 13 जिलों सहित स्कूलों से लेकर कॉलेजों तक युवासेना का नेटवर्क खड़ा करेंगे। उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि वे समान विचारधारा के युवाओं को साथ लेकर संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाएंगे।

यह नियुक्ति शिवसेना के शिंदे गुट के लिए उत्तराखंड में एक नई ऊर्जा और विस्तार का संकेत मानी जा रही है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *