Breaking
21 Apr 2026, Tue

चाकू से हमला… फटी आंतें… और फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं!

चाकू से हमला… फटी आंतें… और फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं!

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

एक शांत धार्मिक यात्रा देखते ही देखते एक खौफनाक मंजर में तब्दील हो गई। हरियाणा के पलवल निवासी राहुल, जो 20 जुलाई को डाक कांवड़ लेकर हरिद्वार आया था, उसे शायद अंदाजा भी नहीं था कि बैरागी कैंप में खड़ा उसका ट्रक अगले कुछ ही मिनटों में एक झगड़े की वजह बन जाएगा — और वो खुद मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बचेगा।

सूत्रों के अनुसार, ट्रक को आगे-पीछे करने को लेकर कुछ लोगों से मामूली कहासुनी हुई — लेकिन इसी कहासुनी ने अचानक रौद्र रूप ले लिया। कहासुनी के दौरान एक शख्स ने राहुल पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। चाकू इतनी बेरहमी से मारा गया कि राहुल की आंतें फट गईं। चीख-पुकार मच गई, और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। कनखल पुलिस मौके पर पहुंची और राहुल को खून से लथपथ हालत में बंगाली अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर थी — वहां से उसे तुरंत न्यू हरिद्वार मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, कनखल में शिफ्ट किया गया।

यहाँ शुरू होती है एक जंग — ज़िंदगी और मौत के बीच की।

 

डॉ. डी.वी. सिंह (सर्जन) के नेतृत्व में एमरजेंसी सर्जरी शुरू हुई। राहुल की छोटी आंतों को काटकर दोबारा जोड़ा गया। सर्जरी इतनी जटिल थी कि शरीर पर 15 से 20 टांके आए।

हर किसी की सांसें थमी हुई थीं… पर डॉक्टरों की मेहनत और भगवान की कृपा रंग लाई।

26 जुलाई को राहुल को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

राहुल ने पूरी मेडिकल टीम का तहेदिल से धन्यवाद किया डॉ. डी.वी. सिंह (सर्जन), डॉ. सुशील कुरील (एनेस्थीसिया), डॉ. अश्वनी चौहान, ओटी स्टाफ सनी राणा और नवीन चौहान — जिन्होंने उसे मौत के मुंह से वापस खींच लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *