Breaking
14 Sep 2026, Mon

उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल की किल्लत नहीं, IOCL बोला- सप्लाई पूरी तरह नॉर्मल

देहरादून:(जीशान मलिक)वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद उत्तराखंड में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सप्लाई पर कोई असर नहीं है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां प्रदेश में ईंधन की निर्बाध आपूर्ति बनाए हुए हैं।

IOCL उत्तराखंड के राज्य स्तरीय समन्वयक कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि टर्मिनल, डिपो, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और रिटेल आउटलेट के व्यापक नेटवर्क से ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित है। सभी पंपों पर बिना रोक-टोक फ्यूल मिल रहा है। सुरक्षा मानकों के साथ वितरण सुचारू है।

गुप्ता ने बताया कि पूरी सप्लाई चेन में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उपभोक्ताओं की मांग के मुताबिक लगातार सप्लाई की जा रही है। लोगों को पैनिक में आकर स्टॉक करने की जरूरत नहीं है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *