Breaking
14 Sep 2026, Mon

उत्तराखंड बोर्ड सचिव बने विनोद कुमार ढोडियाल,बैठक में परिषदीय कार्यों की समीक्षा 

नैनीताल:(जीशान मलिक)उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर में नवनियुक्त सचिव विनोद कुमार ढोडियाल ने 03 जुलाई, 2026 को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया था। कार्यभार ग्रहण करने के बाद 07 जुलाई, 2026 को सचिव ने परिषद मुख्यालय में परिषद के समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों की पहली महत्वपूर्ण बैठक आहूत की।बैठक की शुरुआत में सचिव विनोद ने परिषद के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया। इसके पश्चात परिषद द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

कार्यालयीन कार्य:फाइलों के निस्तारण, छात्रहित से जुड़े प्रकरणों और पारदर्शिता लाने पर निर्देश। सभी शाखाओं में बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए गए।

इस आयोजित बैठक में परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों सहित समस्त कार्मिकों ने नए सचिव का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस बैठक में संयुक्त सचिव सी. पी. रतूड़ी, उप सचिव सुषमा गौरव, दरपान सिंह रौतेला, शैलेन्द्र जोशी, नन्दन बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, मोहन चन्द्र, दिनेश जोशी, किरन, भीम चन्द्र, राजेंद्र सिंह, राकेश चंद्र,सहित अन्य सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी कार्मिकों ने सचिव के कुशल मार्गदर्शन में परिषद को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।सचिव विनोद कुमार ढोडियाल ने सभी को आश्वस्त किया कि छात्रहित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *