Breaking
29 Jul 2026, Wed

क्वांटम विवि में एनसीसी शिविर, कुलपति ने कैडेट्स को दी शुभकामनाएं

रुड़की:(जीशान मलिक) क्वांटम विश्वविद्यालय, मंडावर में 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी के तत्वाधान में आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण शिविर आज तीसरे दिन भी जारी रहा।शिविर में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विवेक कुमार और कुलसचिव डॉ. अमित दीक्षित ने कैडेट्स को संबोधित किया। दोनों ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास और सेवा भाव विकसित करने वाला देश का सबसे प्रतिष्ठित युवा संगठन है। एनसीसी प्रशिक्षण केवल सैन्य दक्षता ही नहीं देता, बल्कि युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण के लिए भी तैयार करता है।कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय को अपने परिसर में इस शिविर की मेजबानी पर गर्व है। ऐसे शिविर टीम भावना, समय प्रबंधन और विपरीत परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं। शिविर का अनुभव कैडेट्स के जीवन भर काम आएगा।

उन्होंने कैडेट्स से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण के हर सत्र में अनुशासन और समर्पण के साथ भाग लें। एनसीसी का ध्येय वाक्य “एकता और अनुशासन” जीवन जीने की प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कैम्प कमांडेंट कर्नल जगदीश अलमिया और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कैडेट्स उत्कृष्ट नेतृत्वकर्ता और जिम्मेदार नागरिक बनेंगे।अंत में कुलपति और कुलसचिव ने शिविर के सफल आयोजन के लिए एनसी अधिकारियों, प्रशिक्षकों और आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *