नैनीताल:(जीशान मलिक) उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित परीक्षा फल सुधार परीक्षा-2026 (प्रथम) एवं 2025 (तृतीय) आज 29 जुलाई 2026 को निर्विघ्न रूप से संपन्न हो गई।परिषद सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 22 जुलाई 2026 से शुरू हुई इन परीक्षाओं का आयोजन राज्य भर के 97 परीक्षा केंद्रों पर किया गया।
“कितने छात्र हुए शामिल”
– हाईस्कूल सुधार परीक्षा 8472 परीक्षार्थी पंजीकृत।
– इंटर सुधार परीक्षा 11078 परीक्षार्थी पंजीकृत।
परिषद ने परीक्षा के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी अधिकारियों, शिक्षकों, संस्थाध्यक्षों और पुलिस-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।सचिव विनोद ने बताया कि अब 3 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।हाईस्कूल 12972 उत्तरपुस्तिकाएं है।ओर इंटर 7968 उत्तरपुस्तिकाएं है।
मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल में 189 और इंटर में 220 कुल 409 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। नियुक्ति आदेश स्कूलों की ID पर ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए गए हैं।मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में होगा। शत-प्रतिशत जांच और सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर एक पर्यवेक्षक तैनात रहेगा जो पूरी प्रक्रिया की रिपोर्ट परिषद को देगा।

