Breaking
13 Sep 2026, Sun

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फिर पकड़ी गई दो डमी परीक्षार्थी

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में फिर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। शनिवार को जनपद हरिद्वार जिले में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहलपुर परीक्षा केंद्र पर गृह विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान दो डमी परीक्षार्थी पकड़ी गईं। ये दोनों बालिकाएं वास्तविक परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा दे रही थीं।

कक्ष निरीक्षकों ने सुबह 10 बजे शुरू हुई परीक्षा के दौरान प्रवेश पत्रों का सत्यापन करते समय इन पर शक हुआ। इसके बाद दोनों डमी बालिकाओं की उत्तरपुस्तिकाएं सील कर दी गईं और उत्तराखंड बोर्ड के कार्यालय को जानकारी दी गई।

डमी परीक्षार्थी जिन दो बालिकाओं की जगह परीक्षा दे रही थीं।वे वर्णिका लालयान इंटर कालेज हददीपुर हरिद्वार की पंजीकृत छात्राएं हैं।आपको बताते चले कि इससे पहले बीती 24 फरवरी को हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा में भी हरिद्वार के राजकीय इंटर कालेज सलेमपुर परीक्षा केंद्र में आठ डमी परीक्षार्थी पकड़े गए थे। जिनमें चार बालक और चार बालिकाएं शामिल थीं।

शुत्रो के मुताबिक बोर्ड परीक्षा में पास कराने के लिए किसी कोचिंग संस्थान का नाम सामने आ रहा है। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने दो डमी परीक्षार्थियों के पकड़े जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी से जानकारी रिपोर्ट मांगी गई है।

इस फर्जीवाड़े ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही है और परीक्षा प्रणाली की निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *