Breaking
28 Jul 2026, Tue

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रयागराज, महाकुंभ भ्रमण के दौरान SDRF उत्तराखंड के जवानों से की मुलाकात

प्रयागराज:(जीशान मलिक) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रयागराज में कुंभ मेला के दौरान तैनात राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) के जवानों से मुलाकात कर उनके द्वारा किए गए साहसिक और सराहनीय कार्यों को सराहा।

सेनानायक(SDRF)अर्पण यदुवंशी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री ने (SDRF) के जवानों से मुलाकात कर उनकी पिछले एक महीने से कुंभ मेले में की जा रही ड्यूटी की सराहना की। उन्होंने जवानों को भविष्य में भी इसी समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

सेनानायक(SDRF)ने बताया कि आईजी एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल के निर्देशानुसार, कुंभ मेले में एसडीआरएफ की टीम ने भीड़ नियंत्रण, जल दुर्घटनाओं की रोकथाम, आपातकालीन बचाव कार्य और अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट शस्वप्न किशोर, इंस्पेक्टर गजेन्द्र परवाल एवं इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह इत्यादि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *