Breaking
13 Jun 2026, Sat

उत्तराखंड: टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 5 की मौत, कई घायल

टिहरी गढ़वाल:(जीशान मलिक)नरेन्द्रनगर क्षेत्रान्तर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF उत्तराखंड टीम मौके पर पहुंची राहत बचाओ कार्य जारी।जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी द्वारा SDRF वाहिनी नियंत्रण कक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक बस लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। बस में 30–35 लोगों के सवार होने की संभावना बताई गई।

सूचना प्राप्त होते ही सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी व SDRF वाहिनी मुख्यालय से SDRF की कुल 05 टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई।

“उत्तराखंड SDRF ने मौके पर पहुंच कर किया राहत बचाओ कार्य प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 28 यात्री सवार थे।

दुर्घटना में 05 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। अन्य सभी घायलों को SDRF टीम द्वारा सुरक्षित रूप से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है।

टीम का रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी यात्री बाहरी राज्यों के बताए जा रहे हैं।

“इस घटना में घायलों का विवरण…

1-नरेश चौहान पुत्र हीरालाल नि0 222 सर्वोधा अपार्ट, सेक्टर 7, प्लॉट न० 13 द्वारका दिल्ली उम्र 69 वर्ष

2-दीक्षा पत्नी गौरव शर्मा नि० अम्बाला सिटी उम्र 50 वर्ष

(रेफर एम्स)

3-बालकृष्ण पुत्र प्रतापचन्द आनन्द नि० बी-26 चैतन्य पार्क बराड़ रोड़ जिटोरिया गुजरात उम्र 63 वर्ष

4- दीपशिखा पत्नी विकास नि0 501 सिल्वर सिटी, जीसपुर पंजाब उम्र 49 वर्ष (रेफर एम्स)

5-प्रशान्त ध्रुव पुत्र रविकान्त नि० अहमदाबाद गुजरात उम्र 71 वर्ष

6- प्रतिमा ध्रुव पत्नी प्रशान्त ध्रुव नि० अहमदाबाद गुजरात उम्र 70 वर्ष

7-माधुरी पत्नी शिवकुमार नि0 207/208 ए विंग व्यू यूलिप बिल्डिंग महावीर नगर कांजीयली वेस्ट मुम्बई उम्र 55 वर्ष

(रेफर एम्स)

8-शिवकुमार शाह पुत्र भुन्ने लाल नि० महावीर नगर कांजीवली वेस्ट मुम्बई 59 वर्ष

(देखरेख हेतु एम्स)

9-अर्चित गोयल पुत्र अमित प्रकाश नि० ईडन 38-501 पवई मुम्बई उम्र 52 वर्ष

10-राकेश पुत्र गिरिजा प्रसाद नि० वाराणसी उ०प्र० उम्र 55 वर्ष (रेफर एम्स)

11-शम्भू सिंह पुत्र नारायण सिंह नि० खाण्डगाँव उम्र 60 वर्ष

12-चैतन्य जोशी पुत्र नानदेव नि० अहमदाबाद गुजरात उम्र 60 वर्ष (रेफर एम्स)

13-विनोद कुमार पण्डे पुत्र व्यास पाण्डे नि० मोतिहारी बिहार उम्र 55 वर्ष

“मृतकों का विवरण…

1- अनीता पत्नी नरेश चौहान नि0 222 द्वारिका दिल्ली।

2- आशु त्यागी पत्नी प्रदीप कुमार उम्र 51 वर्ष नि0 रणखंडी रोड, धलौला सहारनपुर उ0प्र0।

3- नमिता प्रबोध काले उम्र 58 वर्ष नि0- 227 पुष्पक रामनगर कैम्पस यूनिवर्सिटी नागपुर महाराष्ट्र।

4- अनुजा वेंकटरमन पुत्री वेंकट उम्र 48 वर्ष नि0 बैंगलुरु।

5- पार्थ सारथी मधुसूदन जोशी पुत्र मधुसूदन जोशी उम्र 70 वर्ष नि0- ईशावास्लयम खत्री पोल, बाजवाडा,बडोदरा गुजरात।

बाकी सभी यात्री सामान्य है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *