इमलीखेड़ा:(जीशान मलिक) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमली खेड़ा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राव अकरम के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा HBNC/HBYC विजिट एवं गर्भवती महिलाओं को बेहतर परामर्श देने का कार्य किया जा रहा है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं एवं मानसी परियोजना के साथ मिलकर Public Health को मजबूत बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्यकर्मी घर-घर पहुंचकर बच्चों की देखरेख करने के साथ ही गर्भवती महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दे रहे हैं।
वहीं, गंभीर स्थिति वाली गर्भवती महिलाओं को रेफर कर अस्पताल में समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं और जरूरी परामर्श उपलब्ध कराने से स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिल रही है।

