Breaking
5 Jun 2026, Fri

आजाद समाज पार्टी ने हाजी शमीम साबरी को प्रदेश उपाध्यक्ष की सौंपी जिम्मेदारी

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)आजाद समाज पार्टी के कद्दावर नेता हाजी शमीम साबरी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, जिससे समर्थकों में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र शेखर आजाद के दिशा निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है, जिसमें हाजी शमीम साबरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

हाजी शमीम साबरी ने 2022 में खानपुर विधानसभा से विधायकी का चुनाव लड़ा था और अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर कार्य करने की अपील की।

नई कार्यकारिणी में सत्येंद्र कुमार, अशोक कुमार, दिलीप बर्मन, अनिल नौटियाल, मोहम्मद तालिब, मोहित सैनी, पंकज कुलवंशी, अजय कुमार, नसरत अली, डॉक्टर सोनू कुमार, मुंतज़िर, नाजिम, शेखर कुमार, राहुल, इस्तखार, अर्जुन कुमार और प्रवेश कुमार को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *