Breaking
5 Jun 2026, Fri

“अर्द्ध कुम्भ एवं हरिद्वार मे चौतरफ़ा विकास हेतु प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक…

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)अर्द्ध कुम्भ एवं हरिद्वार के चारो तरफ विकास हेतु प्रस्तावित कार्यों की शुक्रवार को मेला अधिकारी सोनिका तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सीसीआर सभागार में की समीक्षा।

दीन दयाल मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य मेले तक पूरा होने की दिशा में ही शुरू किया जाये अन्यथा अभी कार्य शुरू न किया जाये ताकि मेले के दौरान पार्किंग स्थलों की कमी न हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सती कुण्ड सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर कार्य करने से पहले उनका पौराणिक, धार्मिक, सांस्कृतिक महत्व का अध्ययन करते हुए उनकी गरिमा के अनुरूप ही कार्य किये जायें।उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य में कोई डुप्लीकेसी न हो तथा कार्यों में डुप्लीकेसी न होने के सम्बन्ध में लिखित में प्रमाणपत्र दिया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक कर ली जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि रोड प्लान में इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाये कि जनता के आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो तथा यातायात पहले से पहले की तुलना में सरल, सुखद व सुरक्षित हो।

उन्होंने निर्देश दिये कि रोड प्लान हेतु पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्यों का प्रोपर डॉक्यूमेंटेशन किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट हेतु पुरानी पद्धति पर न चलकर नवीनतक तकनीकियों का सहयोग लिया जाये तथा अधिक से अधिक मशीनी पॉवर का उपयोग किया जाये। उन्होंने ने निर्देश दिये कि वेस्ट जनरेशन से निस्तारण स्थल तक की समुचित कार्य योजना तैयार की जाये।

बैठक में सिंचाई विभाग के अभियन्ताओं ने घाटों के निर्माण, टीम लीडर सुनील गुप्ता ने शंकराचार्य चौक से सीसीआर तक रोड़ निर्माण कार्य, हरकी पौड़ी, सुभाष घाट, मालवीय दीप, ब्रहमकुण्ड, कांगड़ा घाट सौन्दर्यकरण एवं पुनरोद्धार, 10 जंक्शनों के ज्योमेट्रिक पुनरोद्धार, कल्चरल हब एण्ड चण्डी घाट सहित, पार्किंग, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट आदि के बारे में विस्तार से जानककारी दी।

इस बैठक मे नगर आयुक्त नन्दन कुमार, उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियन्ता दीपक कुमार, अधिशासी अभिययन्ता जल निगम आर.गुप्ता सहित मेहुल शर्मा, रश्मि व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *