Breaking
28 Oct 2026, Wed

अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, पांच करोड़ रुपये मांगने का आरोप

हरिद्वार: अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी से मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अभिनेत्री को सहारनपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के करीब 12 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां कर शिकायतकर्ता और उनके परिवार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। इसके अलावा व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाने, पांच करोड़ रुपये की मांग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 24 अक्टूबर की रात शिकायत मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने 25 अक्टूबर को सहारनपुर स्थित आवास पर दबिश देकर उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभिनेत्री को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होनी है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *