Breaking
5 Oct 2026, Mon

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण ने आयोजित किए कार्यक्रम

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर गुरुवार को दो स्थानों पर विधिक साक्षरता, मेडिकल कैंप और लीगल एड क्लीनिक विजिट का आयोजन किया गया।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेंद्र दत्त के आदेशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों की अध्यक्षता सिविल जज (एसडी)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरनजीत कौर ने की।

पहला कार्यक्रम होटल प्रशांत शिवालिक नगर में आयोजित किया गया। इस दौरान सचिव सिमरनजीत कौर ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, वृद्धावस्था पेंशन योजना, निःशुल्क विधिक सहायता और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित वरिष्ठजनों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश भी दिए।वहीं दूसरा कार्यक्रम ग्राम एकक्कड़ कलां में आयोजित किया गया। यहाँ लीगल एड क्लीनिक विजिट के साथ स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मेडिकल कैंप लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों और वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें बीपी, शुगर सहित सामान्य जांचें की गईं और निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। मौके पर मौजूद पैनल अधिवक्ताओं और अधिकार मित्रों ने ग्रामीणों की विधिक समस्याएं सुनकर उन्हें कानूनी सलाह दी।

इस अवसर पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के प्रतिनिधि, पैनल अधिवक्ता, स्वास्थ्य विभाग की टीम, अधिकार मित्र सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक और ग्रामीण मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *