Breaking
5 Jun 2026, Fri

अंकिता भंडारी हत्या कांड की सीबीआई जांच की मांग, हरिद्वार में कांग्रेस जनों ने निकाला मार्च

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)बहन अंकिता भंडारी हत्या कांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में हरिद्वार में कई जगहों पर कांग्रेस जनों ने मार्च निकाला।इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राव फरमान अली एडवोकेट ने कहा कि आज पूरा उत्तराखंड अंकिता भंडारी हत्या कांड की जांच की मांग कर रहा है। परंतु भाजपा मौन है जनता उस वींआईपी का नाम जानना चाहती है। जिसकी स्पेशल सर्विस के लिए अंकिता पर दबाव डाला जा रहा था। और उसके द्वारा ऐसा घिनौना कार्य करने से मना करने पर उसकी हत्या कर दी गई है।और उस वींआईपी को जनता जेल में देखना चाहती है। भाजपा अपने वींआईपी को बचा रही हो और सीबीआई की जांच नहीं कराना चाहती है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने वींआईपी नेता को बचाने के लिए उस रिजॉर्ट में बुलडोजर चलवाकर साक्ष्य मिटाने का काम किया है। और अंकिता की हत्या के असली गुनाह गार बचा रही है। राव आफाक ने कहा कि भाजपा नेता की कथित पत्नी ने ऑडियो वायरल कर पूरे उत्तराखंड ही नहीं देश में खलबलि मचा दी है। हत्या कांड के असली गुनाह गारो उजागर करने की जरूरत है कांग्रेस इस मामले को लेकर सड़कों पर आंदोलन करेगी।

इस मौके राजबीर चौहान,वरुण बालियान ,तेलूराम प्रधान महेश, प्रताप राणा,विधायक रविबहादुर,डॉ संजय पालीवाल, जिला अध्यक्ष बालेश्वर,महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, मखबूल कुरैशी,पूर्व अध्यक्ष फुरकान अली, सुहैल कुरेशी, बी एस तेज्यान आदि सैकड़ों कांग्रेस जन मौजूदरहे

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *