Breaking
7 Jun 2026, Sun

हिंदी आम जन की भाषा, संस्कारों की वाहक: डॉ. विशाल गर्ग

हिंदी आम जन की भाषा, संस्कारों की वाहक: डॉ. विशाल गर्ग

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

8 मई। हिंदी प्रोत्साहन समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग को हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। समिति के पदाधिकारियों डॉ. पंकज कौशिक, कुलभूषण शर्मा और हेमंत सिंह नेगी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर डॉ. गर्ग ने कहा कि हिंदी आम आदमी की भाषा है और यह बच्चों को संस्कार देने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी दैनिक दिनचर्या में हिंदी का अधिकाधिक उपयोग करें। उन्होंने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश इकाई निरंतर प्रयास कर रही है और इसके लिए वह साधुवाद की पात्र है।

हिंदी प्रोत्साहन समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पंकज कौशिक ने कहा कि हिंदी न केवल भाषा है, बल्कि भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक भी है। यह भाषा हमें हमारे इतिहास, साहित्य और परंपराओं से जोड़ती है।

प्रदेश महामंत्री कुलभूषण शर्मा और कोषाध्यक्ष हेमंत नेगी ने भी जनसहयोग से हिंदी के प्रचार-प्रसार को गति देने की बात कही और कहा कि समाज की भागीदारी से ही सरकार के प्रयास सफल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *