Breaking
15 Sep 2026, Tue

SMJN कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील बत्रा को हिंदी सेवा सम्मान, बोले – हिंदी देश का स्वाभिमान

एस.एम.जे.एन. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील बत्रा को हिंदी सेवा सम्मान, बोले – हिंदी देश का स्वाभिमान

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स , 8 मई 2025

हिंदी भाषा देश के आम आदमी की बोली ही नहीं, बल्कि देश का स्वाभिमान है। इसके माध्यम से विचारों और भावनाओं को सरलता से जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है। यह विचार एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने हिंदी प्रोत्साहन समिति की प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान व्यक्त किए।

प्रो. बत्रा को यह सम्मान शिक्षा और हिंदी भाषा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “मैं इस सम्मान को कॉलेज प्रबंधन समिति और छात्रों को समर्पित करता हूं। यही दोनों वास्तविक रूप से इसके अधिकारी हैं, जिन्होंने मुझे शिक्षा और हिंदी सेवा का अवसर दिया।”

समारोह में समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पंकज कौशिक ने कहा कि हिंदी हमारे दिलों में बसती है और इसके माध्यम से हम सरलता से अपनी बात कह सकते हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से हिंदी को प्रोत्साहित करने के लिए आगे आने की अपील की।


प्रदेश महामंत्री कुलभूषण शर्मा और कोषाध्यक्ष हेमंत नेगी ने भी हिंदी को दैनिक जीवन की भाषा बनाने के लिए जनभागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना था कि हिंदी को मुख्यधारा में लाने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे।

कार्यक्रम में डॉ. शिव कुमार चौहान, विनय थपलियाल, डॉ. मनोज कुमार सोही, वैभव बत्रा, डॉ. विजय शर्मा, एम.सी. पांडेय, विवेक उनियाल और प्रो. जे.सी. आर्य समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *