Breaking
31 Jul 2026, Fri

SSP Dehradun की कार्रवाई: चरस के साथ 1 नशा तस्कर गिरफ्तार, 394 ग्राम बरामद

देहरादून:(चीफ एडिटर) मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन और चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत SSP देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।इसी क्रम में थाना रायपुर पुलिस ने 02-07-2026 को गुरुद्वारा रोड के सामने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान 1 नशा तस्कर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त

सोहीन पुत्र संजय कुमार, निवासी जसोवाला सपेरा बस्ती, सहसपुर, उम्र 20 वर्ष।बरामदगी:अभियुक्त के कब्जे से 394 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। उसके खिलाफ थाना रायपुर में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

अभियुक्त ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता है और खुद भी नशे का आदी है। अपने नशे और मुनाफे के लिए वह आसपास के नशेड़ियों से सस्ते दामों में चरस खरीदकर महंगे दामों में बेचता था, इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस टीम:उ0नि0 साहिल वशिष्ठ, चौकी प्रभारी बालावाला, कां0 सुरेश रमोला, कां0 मोहित सैलानी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *