Breaking
7 Aug 2026, Fri

PM किसान की 23वीं किस्त जारी: उत्तराखंड के 8 लाख किसानों के खाते में पहुंचे पैसे

देहरादून:(जीशान मलिक) प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस पर शनिवार को हिमालय सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी होने पर किसानों को बधाई दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल से देशभर के करीब 10 करोड़ किसानों के लिए 18,880 करोड़ रुपये DBT के जरिए जारी किए। उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों के खातों में 159 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि पहुंची।CM धामी ने कहा कि 2019 में योजना शुरू होने पर उत्तराखंड में 4 लाख किसान लाभ ले रहे थे, जो अब दोगुने होकर 8 लाख से ज्यादा हो गए हैं। ये डबल इंजन सरकार पर किसानों के बढ़ते भरोसे का सबूत है।मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे देश की सुरक्षा जवान करते हैं, वैसे ही खाद्य सुरक्षा किसानों के परिश्रम से मजबूत होती है। किसान सिर्फ फसल नहीं, राष्ट्र का भविष्य उगाता है।

“उत्तराखंड सरकार के बड़े ऐलान”

1. नहरों से सिंचाई पूरी तरह निशुल्क की गई।

2. किसानों की आय बढ़ाने को बजट में 200 करोड़ का प्रावधान।

3. 115 करोड़ से 350 से ज्यादा आधुनिक पॉलीहाउस तैयार।

4. 1000 करोड़ का ‘क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव रेन-फेड फार्मिंग प्रोजेक्ट’ मंजूर।

5. नई सेब, कीवी, ड्रैगन फ्रूट नीति और स्टेट मिलेट मिशन में 80% तक सब्सिडी।

6. ‘महक क्रांति’ के तहत 7 एरोमा वैली, 23 हजार हेक्टेयर में सुगंधित खेती।

7. ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड से स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान।

CM ने कहा कि स्पष्ट नीति और ईमानदार नीयत से उत्तराखंड किसानों की आय वृद्धि में देश में पहले नंबर पर है। ये हर किसान के परिश्रम का नतीजा है।कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक सविता कपूर समेत बड़ी संख्या में किसान और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *