Breaking
1 Aug 2026, Sat

Moradabad News: पीर का बाज़ार में ई-रिक्शा जाम से एंबुलेंस फंसी, ट्रैफिक पुलिस पर सवाल

Moradabad News: पीर का बाज़ार में ई-रिक्शा जाम से एंबुलेंस फंसी, ट्रैफिक पुलिस पर सवाल

मुरादाबाद,आलम अंसारी,भगवा सनातन टाइम्स

मुरादाबाद के पीर का बाज़ार क्षेत्र में शनिवार को भीषण जाम की स्थिति देखने को मिली। जाम का मुख्य कारण ई-रिक्शाओं की अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क पर उनकी कतारें बनीं। इस दौरान सड़क पर लंबी लाइन में फंसे वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

सबसे चिंताजनक स्थिति तब बनी जब एक एंबुलेंस भी इस जाम में फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद जाम की समस्या कम नहीं हो पाई, जिससे एंबुलेंस को निकलने में कठिनाई हुई।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस से सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *