मुरादाबाद में ई-रिक्शा के कारण जाम, ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल
मुरादाबाद, आलम अंसारी/जुनैद खान, भगवा सनातन टाइम्स
मुरादाबाद के पीर का बाजार इलाके में ई-रिक्शा की भरमार के कारण आए दिन सड़कों पर जाम लग जाता है। दुकानदारों और स्थानीय लोगों का कहना है कि ई-रिक्शा चालक सड़क पर कहीं भी खड़े हो जाते हैं, जिससे ट्रैफिक रुक जाता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।

लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस मौके पर मौजूद नहीं होती या फिर कुर्सियों पर बैठी रहती है, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है। कई बार जाम इतना बढ़ जाता है कि एम्बुलेंस और स्कूल की गाड़ियां भी फंस जाती हैं।
स्थानीय लोगों ने वारिसपुरी क्षेत्र के अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए और ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे ई-रिक्शा एक लाइन में चलें और सड़कों पर अनावश्यक जाम न लगे।

