Breaking
7 Jun 2026, Sun

मोहर्रम से पहले जयंतीपुर चौकी पर शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने की बैठक, क्षेत्रवासियों ने जताया भरोसा

मोहर्रम से पहले जयंतीपुर चौकी पर शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने की बैठक, क्षेत्रवासियों ने जताया भरोसा

मुरादाबाद आलम अंसारी/फ़ैज़ान ख़ान भगवा सनातन टाइम्स

आगामी मोहर्रम त्योहार के मद्देनज़र मंझोला थाना क्षेत्र की जयंतीपुर चौकी पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मंझोला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आर.पी. शर्मा ने की। साथ ही चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार, टीपी नगर चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार व समस्त चौकी स्टाफ मौजूद रहे।

 

बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से क्षेत्र की समस्याओं को जाना और सुझाव लिए। क्षेत्रवासियों ने पुलिस को भरोसा दिलाया कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।

स्थानीय लोगों ने चौकी की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि जयंतीपुर में पुलिस चौकी होने से अपराध पर प्रभावी अंकुश लगा है और लोगों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि यदि यह चौकी न होती, तो क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो सकता था।

चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार और उनकी टीम के कार्यों की भी लोगों ने खुले दिल से तारीफ की। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन को अपनी समस्याएं भी बताईं और समाधान की अपेक्षा जताई। इंस्पेक्टर आर.पी. शर्मा ने सभी को आश्वासन दिया कि पुलिस सदैव जनता के साथ है और मोहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *