Breaking
29 Jul 2026, Wed

Haridwar में बड़ा Traffic Alert ! भेल के सभी मुख्य मार्ग बंद, जानें कब खुलेंगे और वैकल्पिक रास्ते


हरिद्वार: भेल क्षेत्र में आज
सभी मुख्य मार्गों को बंद कर दिया गया है, क्योंकि सड़कों पर पेड़ काटने का कार्य जारी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस और भेल प्रशासन ने यातायात रोक दिया है।

हालांकि, भेल स्टेडियम रोड खुला हुआ है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है।

वैकल्पिक मार्ग:

रेलवे स्टेशन जाने के लिए: आप भेल अस्पताल से होते हुए, तिबड़ी मार्ग, ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया और रेलवे कॉलोनी के रास्ते रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं।

रानीपुर मोड़ जाने के लिए: आप भेल अस्पताल से होते हुए, सेक्टर-1 के रास्ते रानीपुर मोड़ तक पहुंच सकते हैं।

प्रशासन ने जानकारी दी है कि सभी मुख्य मार्गों को आज शाम 5 बजे तक खोल दिया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *