Breaking
8 Jun 2026, Mon

हरिद्वार में अपराध समीक्षा बैठक, 2025 के मामलों पर चर्चा

  • सैनिक सम्मेलन के बाद एसएसपी हरिद्वार की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय कॉन्फ्रेंस हॉल में अपराध गोष्ठी आयोजित
  • वर्ष 2025 में घटित अपराधों एवं उनके अनावरण की समीक्षा

🔹 समीक्षा के प्रमुख एजेंडा बिंदु

  1. 07.12.2025 से चल रहे गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी/कार्यवाही अभियान की समीक्षा
  2. कालनेमि अभियान में अब तक की प्रगति व कार्यवाही
  3. ऑपरेशन स्माइल की बिंदुवार समीक्षा
  4. गैर-जमानतीय अपराधों में लंबित अभियोगों की थानावार समीक्षा
  5. विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) में लंबित प्रदर्शों की स्थिति
  6. एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही की समीक्षा
  7. वर्ष 2025 में दर्ज हत्या के मामलों का वर्गीकरण व विश्लेषण
  8. लंबित एसआर मामलों की शीर्षकवार समीक्षा
  9. MACT, I-RAD, हिट एंड रन मामलों का संख्यात्मक विवरण
  10. मुख्यालय स्तर पर प्रचलित 46 बिंदुओं की समग्र अपराध समीक्षा

🔹 एसएसपी हरिद्वार के प्रमुख निर्देश

  • आगजनी की घटनाओं को देखते हुए सभी फायर स्टेशन अलर्ट मोड पर रहें
  • अपराध होने से पहले रोकथाम को प्राथमिकता दी जाए
  • सीओ लंबित विवेचनाओं पर फोकस कर नियमित प्रगति रिपोर्ट दें
  • रंजिश के मामलों पर थाना प्रभारी व्यक्तिगत निगरानी रखें
  • दबंग व अस्लाहधारियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई तेज हो
  • कच्ची शराब की तस्करी पर सख्त कार्रवाई, आबकारी विभाग से समन्वय
  • बलवा मामलों में तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए
  • थाना/शाखा परिसरों में निर्माण व सुधारीकरण प्रस्ताव समय से भेजे जाएं
  • फरियादी की शिकायत पर तत्काल जांच व मुकदमा दर्ज किया जाए
  • सर्किल ऑफिसर प्रतिदिन थानों की समीक्षा व रोस्टर के अनुसार ड्यूटी वितरण करें
  • इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों से बिना वैध दस्तावेजों वाले वाहनों को चिन्हित किया जाए
  • गंभीर अपराधों में सुधार हेतु नई रणनीति बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन
  • बोर्ड परीक्षाओं के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर सख्ती व सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता

🔹 उपस्थित अधिकारी

  • एसपी क्राइम/ट्रैफिक जितेन्द्र मेहरा
  • एसपी सदर निशा यादव
  • एसपी ज्वालापुर जितेन्द्र चौधरी
  • एसपी संचार विपिन कुमार
  • एसपी सिटी अभय सिंह
  • एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल
  • जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना/कोतवाली प्रभारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *